बिहार की जेलों में याद किए गए चारू मजूमदार
पुलिस के अनुसार पटना के बेउर जेल में बंद करीब 250 नक्सलियों एवं भाकपा (माओवादी) के समर्थकों ने शुक्रवार को चारू मजूमदार को याद किया तथा उनकी याद में गीत भी गाए। इस मौके पर नक्सली नेताओं ने उनकी जीवनी के विषय में अन्य कैदियों को भी जानकारी दी।
इसके अलावा राज्य के अन्य जेलों गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, भागलपुर में भी भाकपा (माओवादी) के समर्थकों ने मजूमदार को याद किया। गया जेल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) ने 28 जुलाई से तीन अगस्त तक पूरे देश में 'शहीद सप्ताह ' मनाने का एलान किया है। गौरतलब है कि 28 जुलाई 1972 को चारू मजूमदार की मौत पुलिस हिरासत में हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications