पाकिस्तान में बाढ़, 230 मरे (लीड-1)

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और दक्षिणी पंजाब में मानसून पहुंच गया है और अगले सप्ताह या इसके बाद भी बारिश लगातार जारी रहेगी।

खबर-पख्तूनख्वा प्रांत के सांगला जिले में शुक्रवार को भूस्खलन के कारण 49 लोग मारे गए जबकि कई अन्य बाढ़ में बह गए। इस बारिश में कई लोगों के घर और अन्य सामान तबाह हो गए।

बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने वाले 40 से ज्यादा पुलों के टूट जाने व सड़क मार्ग बाधित होने से हजारों लोग असहाय स्थिति में हैं।

प्रधानमंत्री आसिफ अली जरदारी के प्रवक्ता फरहातुल्लाह बाबर ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि जरदारी ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है और वह खुद लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने तय समय सीमा के अंदर खतरे वाले स्थानों को लोगों से खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

खबर-पख्तूनख्वा के प्रांतीय आपदा प्रबंधन के मुताबिक विभिन्न स्थानों पर 20,000 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। ज्यादा प्रभावित इलाकों में प्रांतीय राजधानी पेशावर, स्वात घाटी, चारसाड्डा, बानू, कोहट, मलकंद, हजारा, डेरा इस्माइल खान और नौशेरा शामिल हैं।

राहत कार्य के लिए सशस्त्र बलों को बुलाया गया है। पाकिस्तानी नौसेना और वायु सेना ने प्रभावित इलाकों में बचाव दल भेजना शुरू कर दिया है। खाने की सामग्री और दवाएं भी पहुंचाई जा रही हैं।

पर्याप्त दवा आपूर्ति न होने और स्वास्थ्य सुविधाएं न पहुंच पाने के चलते प्रभावित इलाकों में महामारी फैलने का डर है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राहत एवं बचाव कार्य में अंतर्राष्ट्रीय मदद की अपील की है।

पंजाब में सिंधु नदी में जल का स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। मियांवाली शहर में पानी घुस गया है जबकि डेरा गाजी खान, मुज्जफरगढ़, लायाह और राजनपुर से लिए चेतावनी जारी की गई है।

बलूचिस्तान का नसीराबाद इलाका भी वर्षा से प्रभावित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+