7वीं शताब्दी के मानव के अवशेष मिले
लीमा, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पेरू के एक किले से सातवीं शताब्दी के 79 मनुष्यों के अवशेष मिले हैं।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक संरक्षण परियोजना के निदेशक एलफ्रेडो नारवेज ने बताया कि मानव के ये अवशेष कुवेलेप किले में पत्थर की दीवार के भीतर से बरामद किए गए।
नारवेज ने बताया कि इस स्थान अवश्य ही दूसरी कब्रगाह रहा होगा। इन शवों को उनके मूल स्थान से हटाकर यहां लाया गया होगा।
नावरेज ने कहा, "अवशेषों में अधिकतर हड्डियां वयस्कों की हैं लेकिन हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि उनमें किशोर भी शामिल रहे हों।"
गौरतलब है 1000 साल पुराने इस परिसर में पुरातात्विक काल की 400 इमारतें हैं लेकिन इस पुरातात्विक स्थल पर पहुंचने में काफी कठिनाइयों की वजह से इसे एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं किया जा सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications