होंडा ने नई सुपर-बाइक बाजार में उतारी
दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 17.5 लाख रुपये है। होंडा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने इससे पहले स्पोर्टस बाइक के सेगमेंट में सीबी 1000 आर और सीबीआर 1000 आरआर के बाद यह तीसरी बाइक बाजार उतारी है। यह तीनों मोटरसाइकिलें 1000 सीसी इंजन क्षमता की हैं।
यह बाइक 16 अगस्त के बाद देश में उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस गाड़ी की कुछ खासियतों के कारण उपभोक्ता इसे बेहद पसंद करेंगे।
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष शिनजी ओयामा ने कहा, "वीएफआर, स्पोर्टस और लंबी यात्रा पर जाने के लिए बेहतर बाइक है। इसे चलाने का अलग ही आनंद है। इसे खास ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications