शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 123 अंक लुढ़का (राउंडअप)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,000.35 अंक का उच्च और 17,838.92 अंक का निम्न स्तर छुआ। बाद में यह 17,868.29 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने 5,413.25 अंक के उच्च और 5,349.20 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया और अंत में यह 5,367.60 अंक पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (2.70 प्रतिशत), एसबीआई (1.24 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (1.22 प्रतिशत) और टाटा स्टील (0.68 प्रतिशत) बढ़कर बंद होने वाले शेयर रहे। वहीं भारती एयरटेल (-3.17 प्रतिशत), हीरो होंडा (-2.95 प्रतिशत) और डीएलएफ (-2.59 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। आईसीआईसीआई बैंक (-2.38 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (-2.26 प्रतिशत) और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (-2.21 प्रतिशत) भी तेज गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई पर मिडकैप सूचकांक 25.82 अंक (0.35 प्रतिशत) बढ़कर 7,382.09 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 19 अंक (0.20 प्रतिशत) बढ़कर 9,329.97 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर सभी क्षेत्रों के सूचकांक गिरकर बंद हुए। रियल्टी (-1.4 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (-1.22 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (-1.14 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (-1.13 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। ऊर्जा (-0.89 प्रतिशत), एफएमसीजी (-0.76 प्रतिशत) और धातु क्षेत्र (-0.60 प्रतिशत) भी गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई पर 1,325 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,592 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
आईआरबी इंफ्रा, एसबीआई और आरआईएल बीएसई पर सबसे ज्यादा कारोबार करने वाले शेयर रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications