बच्चों के सिर कलम करने वाले को मृत्युदंड
टेक्सास के ब्राउन्सविले के 29 वर्षीय जॉन एलेन रूबियो को 2003 में चार साल से कम उम्र के तीन बच्चों की हत्या का दोषी ठहराया गया था लेकिन 2007 में एक अपीली अदालत ने उसे दोष मुक्त बता दिया। रूबियो को गुरुवार को दोबारा से अपनी बेटी सहित तीन बच्चों के सिर काटने के अपराध में मौत की सजा सुनाई गई है।
पुलिस ने 11 मार्च 2003 को तीन वर्षीय जूलिसा क्वेसाडा, एक वर्षीय जॉन ई रूबियो और दो महीने की जेनी रूबियो का शव प्राप्त किया। बच्चों के शव ब्राउनसविले के एक अपार्टमेंट से मिले।
वैसे रुबियो खुद को दोषी नहीं मानता और उसके वकील ने अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications