पत्नी को मनाने के लिए बुजुर्ग ने महल बनवाया

बीजिंग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में 75 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को दोबारा पाने के लिए महल बना डाला। वह 10 साल पहले उससे अलग हो गई थी।

एक समाचार पत्र 'द शंघाई डेली' की शुक्रवार की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 साल से अकेले रहने वाले चोंगक्यूइंग नगरपालिका के लुओ रूंकी ने दिसंबर 2009 में अपने 'सपनों के महल' को बनाने की शुरुआत की।

लुओ रोजाना सुबह पांच बजे उठ जाते थे और नाश्ते के बाद महल बनाने के काम में जुट जाते थे।

लुओ ने कहा, "यह महल मैं अपनी पत्नी को उसकी 70वीं सालगिरह पर दूंगा।"

लुओ बताते हैं कि इस महल को उन्होंने 'यूरोपीय स्टाइल' में तैयार किया है। इसमें अंगीठियां, शराब रखने वाले स्थान और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+