विकिलीक्स के मुखबिरों के सिर कलम करेंगे: तालिबान

पिछले दिनों अफगानिस्तान युद्ध के संदर्भ में विकिलीक्स पर 90,000 से अधिक दस्तावेज सार्वजनिक हुए थे। इस पर उन देशों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है जिनके सैनिक अफगानिस्तान में तैनात हैं। इन दस्तावेजों में तालिबान विरोधी मुखबिरों के नाम भी थे।

इस पूरे मामले पर तालिबान की ओर से गुरुवार रात पहली बार किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने आई। ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार तालिबान ने कहा, "हम जानते हैं कि उन्हें किसी तरह से जा देनी है।"

आमतौर पर तालिबान अपने बीच के 'गद्दारों' के सिर कलम कर देते हैं। इससे पहले ब्रिटेन एक अधिकारी ने तालिबान विरोधी मुखबिरों की सुरक्षा जताई थी।

उधर, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने इन खुलासों को पूरी तरह से गैरजिम्मेदराना और चौंकाने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा, "नाटो सैनिकों का जीवन अब और खतरे में पड़ जाएगा। यह बहुत ही गंभीर मसला है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+