श्रीलंका में भीड़ ने मीडिया केंद्रों पर हमला किया
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार कोलंबो में हुनुपीतिया भवन में सुबह करीब 15 लोग घुस गए। फिर पेट्रोल छिड़ककर स्टूडियो को आगे के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार सिंहाला में सियाथा रेडियो और सियाथा टीवी ब्रॉडकास्टिंग, द इंगलिश- लैंग्वेज रियल एफएम और तमिल-लैंग्वेज वेत्तरी एफएम को इस हमले से नुकसान पहुंचा है।
राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के एक पूर्व सहयोगी इस मीडिया संगठन के मालिक हैं। वह सरकार से बाहर हो गए थे और स्वतंत्र रूप से इसे संचालित कर रहे थे।
कोलंबो के उप नगरों में पिछले साल एक अन्य निजी टीवी चैनल और रेडियो स्टेशन में भीड़ ने आग लगा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications