मलेशिया को सिख आतंकवादियों के बारे में रिपोर्ट का इंतजार
गृह मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने गुरुवार को कहा कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) की गतिविधियों पर निगरानी के लिए मलेशिया भारतीय अधिकारियों और इंटरपोल के साथ मिलकर काम कर रहा है।
एक समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' के अनुसार गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवादी संगठन से खतरा हो सकता है लेकिन जरूरी नहीं है कि यह मलेशिया की धरती से हो।
उन्होंने कहा, "मलेशिया में हम सभी आतंकवादी संगठनों पर निगरानी रखते हैं। इस मामले में हम भारतीय अधिकारियों और इंटरपोल से आवश्यक विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
मलेशिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी 'बेरनामा' की रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया था कि भारत की पंजाब पुलिस ने कहा है कि केएलएफ के चार आतंकवादी मलेशिया में छिपे हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा था कि पंजाब पुलिस के दावे के समर्थन में हमें कोई सबूत नहीं मिला है।
विशेष संघीय कार्य बल (अभियान एवं आतंकवाद निरोधक) विभाग के निदेशक कमिश्नर मोहम्मद फूजी हारुन ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा था, "हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि यहां ऐसा कोई समूह नहीं है।"
पंजाब में सोमवार को एक संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद ऐसी आशंका जताई गई थी।
खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि पंजाब से बाहर के सिख आतंकवादी समूह अक्टूबर में दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले तबाही मचाने की तैयारी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications