बोकारो इस्पात संयंत्र परिसर में झड़प, 13 घायल
बोकारो जिले में अड्डाक्यारी के निकट संयंत्र के क्षेत्र विस्तार योजना के तहत एक चहारदीवारी और गेट का निर्माण हो रहा है, लेकिन अड्डाक्यारी में अवैध रूप से रह रहे 348 परिवार इसका विरोध कर रहे हैं।
जब अधिकारियों ने गेट लगाने का प्रयास किया तो लोगों ने यह कहकर विरोध करना शुरू कर दिया कि गेट के निर्माण होने के बाद वह संयंत्र के परिसर में नहीं जा सकेंगे।
अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच चल रही बहस ने उस समय उग्र रूप ले लिया जब लोगों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों पर पथराव शुरू कर दिया है। इस घटना में मजिस्ट्रेट मनोज यादव और पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।
प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए सीआईएसएफ के जवानों को लाठी चार्ज करना पड़ा जिसमें सात प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। दो को गोली लगी है।
बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया, "संयंत्र परिसर में हो रहे विरोध के कारण को हम नहीं समझ सके। जिला प्रशासन और स्थानीय लोग सुलह के लिए सहमत हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन भूमि उपलब्ध कराएगा और संयंत्र वित्तीय मदद देकर घरों का निर्माण करेगा।"
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आला अधिकारी घटनास्थल पर रुके हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications