नया मॉडल उतारेगी मर्सिडीज
इसके अलावा कंपनी एक वित्तीय कंपनी गठित करने की योजना भी बना रही है जो नई और पुरानी मर्सिडीज कारों के खरीददारों को कर्ज उपलब्ध कराएगी।
कंपनी के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) देबाशीष मित्रा ने आईएएनएस को बताया, "हमने कई क्षेत्रों पर विचार किया है। हम एक नया मॉडल बाजार में उतारेंगे। कंपनी एक स्पोर्ट्स कार बाजार में उतारेगी। पिछले सात महीनों में हमने 16 नए उत्पाद बाजार में उतारे हैं।"
उन्होंने कहा, "कंपनी कार बाजार की तुलना में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस साल भी जारी रखेगी। इस साल हमें 50 प्रतिशत विकास दर का अनुमान है।"
कंपनी के मुताबिक इस साल उसने 13 हजार कारें बेचने का लक्ष्य रखा है। पिछले साल कंपनी ने 8,500 कारें बेची थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications