असम में सीआरपीएफ जवानों पर हमला, 4 की मौत (लीड-1)

यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गुवाहाटी से लगभग 130 किलोमीटर दूर गोलपाड़ा के होलमारी गांव के नजदीक यह विस्फोट उस समय किया गया जब सीआरपीएफ के जवान प्रशिक्षण शिविर से वापस लौट रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हादसे के समय सीआरपीएफ के 40 जवान आतंकवाद-विरोधी प्रशिक्षण प्राप्त कर एक बस में वापस लौट रहे थे। "

अधिकारी के मुताबिक इस हादसे में सीआरपीएफ के चार जवान मारे गए जबकि 30 अन्य घायल हो गए। घायलों को गोलपाड़ा जिले के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पांच जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है।

इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए उल्फा के प्रवक्ता अनु बुरागोहान ने एक स्थानीय चैनल को फोन पर बताया, "सीआरपीएफ की बस पर हमने हमला किया है। यदि सरकार हमारे सदस्यों को मारना बंद नहीं करेगी तो इसे और बढ़ाया जाएगा।"

इससे पहले पुलिस ने दावा किया था कि यह बम विस्फोट प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफ) की तरफ से किया गया है।

इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने सेना के जवानों के साथ मिलकर गहन तलाशी अभियान चलाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+