ब्लैकबेरी से बोर हुए ओबामा, नया फोन उतारेगी रिम

टोरंटो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को एक टीवी शो में यह कहकर ब्लैकबेरी को तगड़ा झटका दिया है कि अब ब्लैकबेरी के उपयोग में कोई मजा नहीं है। दूसरी ओर ब्लैकबेरी को उत्तरी अमेरिका के बाजार में एप्पल आईफोन 4 से कड़ी प्रतिस्पर्धा झेलनी पड़ रही है।

ब्लैकबेरी बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) अब अगले सप्ताह अपना नया फोन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

ग्राहकों के संदेशों की गोपनीयता सुनिश्चित करने वाली यह कनाडाई कंपनी ने नए फोन को बाजार में उतारने के लिए बुधवार को न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में चयनित पत्रकारों को आमंत्रित किया है। इससे पहले एप्पल प्रमुख स्टीव जॉब अपने उत्पादों की लांचिग के लिए बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान रिम अपना बहुप्रतीक्षित टचस्क्रीन, स्लाइडिंग कीबोर्ड ब्लैकबेरी फोन बाजार में उतार सकती है।

रिम के सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम बेल्सिली ने पिछले महीने कंपनी की वार्षिक आम बैठक में इस साल कंपनी के दो उत्पाद बाजार में उतारने की बात कही थी। बाजार में खबरें यह भी हैं कि ब्लैकबेरी निर्माता आईपेड का मुकाबला करने के लिए टैबलेट वर्जन उतार सकती है। पिछले दिनों रिम ने ब्लैकपेड डॉट कॉम नाम से वेबसाइट को रजिस्टर कराया है।

राष्ट्रपति ओबामा ब्लैकबेरी के सबसे चर्चित ग्राहक रहे हैं लेकिन उन्होंने एबीसी चैनल के कार्यक्रम 'द व्यू' में गुरुवार को कहा कि उन्हें अब अपना पसंदीदा स्मार्टफोन उपयोग करने में कोई आनंद नहीं आता। इस फोन पर केवल 10 लोग उन्हें ई-मेल भेज सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+