बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम जलकर राख
घटना शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की कौशलपुरी शाखा की है, जहां बैंक परिसर के एक कोने मौजूद एटीएम में शुक्रवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से पूरा एटीएम जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि एटीएम में तीन लाख रुपये भी जलकर खाक हो गए हैं।
नजीराबाद थाना प्रभारी ए. एन. राय ने संवाददाताओं को बताया कि मौके पर पहुंचकर दमकल वाहनों ने आग पर काबू पा लिया, वरना इसके साथ ही बैंक के भी चपेट में आने की आशंका थी।
उन्होंने कहा कि आग से बैंक के कुछ हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है। राय के अनुसार घटना के वक्त एटीएम केबिन में कोई मौजूद नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications