गर्मी की आग में झुलसता बिहार, रोटी के लिए तरसता किसान

पटना। बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश नहीं होने के कारण तापमान में वृद्धि होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है जिससे लोग काफी परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह पटना का तापमान 27़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 28़ 8 डिग्री सेल्सियस, गया का 26़ 5 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कब बरसोगे बदरा???

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। मानसून में देरी की वजह से बिहार के अधिकांश जिले सूखे की चपेट में आ गए हैं। बारिश के अभाव में राज्य के अधिकांश जिलों में धान की रोपाई का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाया है। सूखे खेत देख किसान हताश और परेशान हैं।


31 जिले हो सकते हैं सूखाग्रस्त घोषित

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सरकार राज्य के 38 जिलों में से 31 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने का मन बना चुकी है। इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार इस मामले में काई कोताही बरतने के मूड में नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक आला अधिकारी भी मानते हैं कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष स्थिति ज्यादा भयावह है। वह कहते हैं कि पांच जिलों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी 40 प्रतिशत से ज्यादा बारिश नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 50 प्रतिशत से कम धान की रोपाई की सूचना आई है। अगर अगस्त के प्रथम सप्ताह तक भारी बारिश नहीं हुई तब स्थिति और गंभीर हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+