सोहाबुद्दीन मामले में गीता जौहरी से भी होगी पूछताछ, cbi ने भेजा समन
गांधीनगर। सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को गुजरात में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की प्रथम महिला अधिकारी गीता जौहरी को 10 अगस्त तक पूछताछ के लिए पेश होने को कहा। जौहरी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस मामले की जांच के लिए आर.के.राघवन की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की सदस्य थीं।
गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) पर आरोप है कि उसने 26 नवंबर 2005 को अहमदाबाद के निकट सोहराबुद्दीन शेख की फर्जी मुठभेड़ में हत्या की थी। उसकी पत्नी कौसर बी भी तभी लापता हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications