पटना का स्कूली छात्र लापता, अपहरण की आशंका
पटना। पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले पांचवीं कक्षा के एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों को उसके अपहरण की आशंका है। पुलिस के अनुसार ऋतिक रोजाना की तरह बुधवार को भी स्कूल बस से खगौल के डीएवी स्कूल में पढ़ने गया था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पटना के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है। हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, परिजन अपहरण की आशंका से इंकार नहीं कर रहे हैं। हालांकि फिरौती के लिए संपर्क किए जाने की बात से परिजनों ने इंकार किया है।
ऋतिक पटना के आशियाना नगर में अपने फूफा जीवन कुमार मिश्र के यहां रहकर पढ़ाई करता था। इसी साल उसने डीएवी स्कूल में प्रवेश लिया था। उसके पिता राजेश कुमार मिश्र इलाहाबाद में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications