CBI के घेरे में नरेन्द्र मोदी भी
अहमदाबाद। सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामला तूल पक ड़ता ही जा रहा है। CBI गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी से भी पूछताछ भी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार शाह 2007 में मोदी सरकार में ही गृह मंत्री थे । सीबीआई जानना चाह रही है कि शाह की ओर से लिए गए निर्णयों की उन्हें जानकारी थी या नहीं।
सीबीआई ने इस मामले में गिरफ्तार गुजरात के पूर्व गृहमंत्री अमित शाह से बुधवार से साबरमती जेल में ही पूछताछ शुरू की है । हालांकि शाह कुछ भी याद न होने का बहाना कर सीबीआई की ओर से पूछे जा रहे सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं । जांच एजेंसी उनसे आज फिर पूछताछ करेगी । सीबीआई ने सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में गुजरात के पूर्व डीजीपी पीसी पांडे को भी समन भेजकर 11 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया है
जानिए फिल्मी हस्तियों को
गौरतलब है कि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए आई रावल ने अमित शाह से जेल में पूछताछ की सीबीआई की मांग को मंजूर करते हुए उसे 28 से 30 जुलाई के दौरान पूछताछ करने की अनुमति दी थी । शाह पर सोहराबुद्दीन तथा उनकी पत्नी की हत्या का आरोप है ।













Click it and Unblock the Notifications