मुंबई में 4 मंजिली इमारत ढही, 1 की मौत

हुआ यूं कि कुरैशीनगर स्थित यह इमारत पहले से ही काफी जर्जर अवस्था में थी। बारिश के दौरान वहां छतों से पानी रिसने लगा था, वहां रह रहे लोगों को अहसास हो गया था कि यह इमारत कभी भी गिर सकती है, लिहाजा लोगों ने इमारत खाली करना शुरू कर दी। बचे कुचे लोगों ने बुधवार की शाम यह इमारत खाली कर दी, लेकिन ग्राउंड फ्लोर के कुछ लोग बाहर नहीं निकल सके।
रात के करीब 1 बजे वही हुआ, जिसका लोगों को डर था, चार मंजिली इमारत अचानक ढह गई। कुद ही मिनटों में इमारत मलबे में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद दमकलकर्मी क्रेन लेकर मौके पर पहुंच गए। रात भर चले बचाव कार्य में करीब छह लोगों को निकाल लिया गया। खबर लिखे जाने तक 4 लोगों के फंसे हुए थे।
घायलों को स्थानीय रजवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications