यूपी के गाजियाबाद में मृत मिली अमेरिकी महिला
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जिस समय यहां के एक मकान में 74 वर्षीय एक अमेरिकी महिला मृत पाई गई । वह एक 25 वर्षीय पुरूष के मकान में रहती थी। बताया जाता है कि दोनों में 2007 से जान पहचान थी। पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने कहा कि मृतक की पहचान अर्मा ग्राहम के रूप में हुई है। गोविंदपुरम इलाके में स्थित रंजीत शर्मा के मकान में उसे मृत पाया गया।
विजेता ने बताया कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अमेरिकी दूतावास को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। रंजीत ने पुलिस को बताया कि अर्मा के दो बेटे हैं और दोनों अमेरिका में रहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications