10 करोड़ फेसबुक उपयोगकर्ताओं की निजी सूचनाएं हुईं सार्वजनिक

बीबीसी के मुताबिक यह काम करने वाला कोई और नहीं बल्कि रॉन वॉउल्स नाम के एक इंटरनेट सुरक्षा सलाहकार हैं। रॉन ने एक कोड की मदद से फेसबुक पर मौजूद इन जानकारियों को एकत्रित कर लिया है और उन्हें डाउनलोडिंग के लिए वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया है। ऐसा करने का कारण रॉन सुरक्षा चिंताओं के प्रति लोगों को जागरुक करना बता रहे हैं।

एकत्रित की गई सूचनाओं में हालांकि प्रोफाइल की केवल वही सूचनाएं हैं जिन्हें उपयोगकर्ताओं ने गुप्त श्रेणी में नहीं रखा है। फेसबुक का कहना है कि ये सभी सूचनाएं पहले से ही सार्वजनिक हैं।

वेबसाइट ने कहा, "जो लोग फेसबुक उपयोग कर रहे हैं वे अपनी सूचनाओं के मालिक हैं। वह जिन सूचनाओं को गुप्त रखना चाहते हैं उन्हें गुप्त रख सकते हैं।"

वहीं इंटरनेट नियामक संस्था प्राइवेसी इंटरनेशनल ने कहा है कि फेसबुक को इस तरह की घटना की चेतावनी पहले भी दी गई है। फेसबुक को ऐसे हमलों को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+