पूवरेत्तर के लिए 3 दिवसीय फैशन शो
'मैकडॉवेल सिग्नेचर नॉर्थ ईस्ट फैशन वीकेंड' 11 अगस्त से शुरू होगा। इस फैशन शो के दौरान प्रख्यात डिजाइनर्स के साथ पूर्वोत्तर के नए डिजाइनर भी अपने संग्रह पेश करेंगे।
फैशन शो के आयोजनकर्ता 'आर्ट्स फॉरवर्ड' की सीईओ परमिता साहा कहती हैं, "यह शो उन प्रतिभाओं को उभारने का अवसर है जो अब तक पूर्वोत्तर तक ही सीमित हैं। इस शो का उद्देश्य पूर्वोत्तर के काम को उभारना और उसे एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।"
डिजाइनर ऋतु कुमार कहती हैं, "इस फैशन सप्ताहांत का हिस्सा बनना एक खुशी की बात है।"
फैशन शो में शीर्ष भारतीय डिजाइनर्स रीना ढाका, सौमित्र मंडल और नंदिनी बरुआ का संग्रह भी देखने को मिलेगा।
शिलांग, गुवाहाटी और दीमापुर में शनिवार से होने वाले इस शो के लिए खूबसूरत मॉडल्स और नवोदित डिजाइनर्स की खोज शुरू हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications