कश्मीर में सुरक्षा सख्त की गई
सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े ने घाटी में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के विरोध में बंद का आह्वान कर रखा है।
श्रीनगर के कई इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि असामाजिक तत्वों को रोका जा सके। उत्तरी कश्मीर के बारामूला और सोपोर कस्बों में भी सुरक्षा सख्त की गई है।
श्रीनगर के कई स्थानों में शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक यातायात, बैंक, डाकघर, बाजार और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि असामाजिक तत्वों से जानमाल की हिफाजत की जा सके।"
गौरतलब है कि लगभग दो महीने से कश्मीर घाटी में तनाव है। गत 11 जून से जारी हिंसा में 15 लोग मारे जा चुके हैं। जम्मू एवं कश्मीर की सरकार ने इन कथित हत्याओं की जांच के लिए दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के एक आयोग का गठन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications