सांस्कृतिक समझौता करेंगे भारत, ब्रिटेन
विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पश्चिम यूरोप) टी.पी.सीतारमन ने यहां संवाददाताओं को बताया, "आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इन वर्षो के दौरान ब्रिटेन के साथ हमारा कोई सांस्कृतिक समझौता नहीं हुआ है। इसलिए पहली बार हम संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक आपसी समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे। नई दिल्ली में दोनों देशों की बीच वार्ता के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किया जाएगा।"
सीतारमन ने कहा, "यह एमओयू दोनों देशों के बीच सूचना के आदान-प्रदान, कार्यक्रमों के आयोजन, विद्वानों का आदान-प्रदान व संगोष्ठियों, प्रदर्शनियों तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की देखरेख करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications