वन्यजीवों के अंगों के साथ तस्कर गिरफ्तार
कानपुर के चकेरी इलाके स्थित गंगा विहार कालोनी में तुषारकांत विश्वास को उसके घर से गिरप्तार किया गया। उसके कब्जे से बारासिंगा, खरगोश, जंगली सुअर, हिरन की खालें और सींग के साथ-साथ दो जिंदा स्टार मछली और छह जिंदा कछुए भी बरामद किए गए।
प्रभागीय वन अधिकारी बी.आर.अहिरवार ने बुधवार रात संवाददाताओं को बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि तुषार वन्य जीवों के अंगों और खालों की तस्करी में लिप्त किसी अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के लिए काम करता है। मामले की सघन जांच की जा रही है।
अहिरवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तुषार पिछले 10 सालों से इस धंधे में लिप्त है। पकड़े गए तस्कर से सीबीआई और वन विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications