तीन महीने में 500 नक्सली हमलों में 350 मारे गए
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय माकन ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि पिछले तीन महीनों के दौरान छत्तीसगढ़ में 140, झारखण्ड में 111, पश्चिम बंगाल में 88, बिहार में 78 और उड़ीसा में 43 नक्सली हिंसा की घटनाएं हुईं।
ऐसी ही 20 घटनाएं महाराष्ट्र में, 17 आंध्रप्रदेश में, दो मध्यप्रदेश में और एक उत्तर प्रदेश में हुईं।
उन्होंने बताया कि इस दौरान छत्तीसगढ़ में 194 लोग मारे गए, जिसमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। पश्चिमबंगाल में 66 और उड़ीसा में 23 मारे गए। नक्सलियों ने हमले के दौरान सुरक्षाकमिर्यो के हथियार भी लूट लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications