भारतीय मूल का व्यक्ति बनेगा शिकागो बिजनेस स्कूल का डीन
इस समय स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के 'ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस' के वरिष्ठ सहायक डीन 42 वर्षीय कुमार जून में पद छोड़ने वाले एडवर्ड स्नाइडर का स्थान लेंगे। स्नाइडर येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में नियुक्त हुए हैं।
कुमार का पांच वर्ष का कार्यकाल एक जनवरी से शुरू होगा। शिकागो विश्वविद्यालय ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
स्टैनफोर्ड में कुमार व्यापार प्रशासन के स्नातकोत्तर कार्यक्रम को देखते हैं। वह संचालन, सूचना और प्रौद्योगिकी के प्रोफेसर भी हैं।
भारत में जन्मे कुमार ने इलिनॉय विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में शोध डिग्री हासिल की और वर्ष 1996 से स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्यापन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications