बाभली विवाद पर आंध्र और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को बुलावा
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बाभली बांध परियोजना विवाद पर विचार-विमर्श के लिए दो अगस्त को बैठक बुलाई है और इसमें भाग लेने के लिए आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बैठक में आंध्र प्रदेश के राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए इस आरोप पर चर्चा होगी कि बाभली बांध परियोजना के मामले में महाराष्ट्र सरकार अपने वादे पर कायम नहीं रहा और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों को नहीं माना।
उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के. रोसैया ने गत सोमवार को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उनसे आग्रह किया था कि वह बाभली बांध परियोजना के मामले में महाराष्ट्र सरकार को दिशा निर्देश दें और विवाद की समाप्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications