जम्मू में सिख युवक के उत्पीड़न पर विरोध प्रदर्शन
सिख नेताओं ने दिगीना, मिरान साहिब, आर.एस. पुरा और जम्मू के अन्य भागों में प्रदर्शन किया। इस दौरान सिख समुदाय की सुरक्षा में असफल रहने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए।
प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और सड़कों पर धरना दिया। सिख समुदाय के नेताओं ने सरकार को चेताया कि अगर उनके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शरारती तत्वों को दंडित नहीं किया गया तो वे आंदोलन को तेज करेंगे।
एक नेता कुलदीप सिंह ने कहा कि समुदाय के लोग सरकार के रुख से नाराज हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि घाटी में कानून व्यवस्था बिगड़ने की वजह से शरारती तत्व समुदाय के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications