संसद में महंगाई पर गतिरोध जारी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने सदन में प्रश्नकाल स्थगित कर नियम 184 तहत चर्चा की मांग की। जनता दल (युनाइटेड) और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने भी उनकी मांग का समर्थन करते हुए तत्काल चर्चा की मांग की। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में तीखी नोंक-झोंग शुरू हो गई। हंगामा देखते हुए लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
इससे पहले बुधवार को विपक्ष की ओर से दिए गए कार्यस्थगन प्रस्ताव को मीरा कुमार ने नामंजूर कर दिया था। लोकसभा की कार्यवाही पिछले कुछ दिनों से महंगाई के मुद्दे पर ही बाधित है।
उधर, राज्यसभा में भी महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने हंगामा किया। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। गुरुवार सुबह राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होने पर विपक्षी सदस्यों ने महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सभापति हामिद अंसारी ने सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की परंतु हंगामा नहीं थमा। इस वजह से उन्होंने सदन कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी इसी मुद्दे पर सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications