पीडीपी धरने पर, मौतों की जांच की मांग
धरने में पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग, वरिष्ठ शिया नेता मौलवी इफ्तिखार हुसैन अंसारी, पार्टी के विधायक एवं अन्य शामिल हुए। धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राज्य में नियम और कानून नाम की चीज नहीं है।
उन्होंने कहा, "राज्य में कोई नियम और कानून नहीं है। यहां निर्दोष लोगों को मार दिया गया। सरकार कई जिला मुख्यालयों में कर्फ्यू लगाकर विकासात्मक बैठकें कर रही है।"
महबूबा ने संवाददाताओं से कहा, "सरकार कर्फ्यू और प्रतिबंधों के बीच अपने कर्मचारियों को काम करने के लिए दबाव दे रही है। यह हालात सुधरने तक अव्यावहारिक है।"
टीडीपी ने मारे गए नागरिकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि देने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि श्रीनगर स्थित असैनिक सचिवालय में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उनके मंत्री एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications