लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर गुरुवार को भी गतिरोध जारी रहा। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने सदन में प्रश्नकाल स्थगित कर नियम 184 तहत चर्चा की मांग की। जनता दल (युनाइटेड) और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने भी उनकी मांग का समर्थन करते हुए तत्काल चर्चा की मांग की। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में तीखी नोंक-झोंग शुरू हो गई। हंगामा देखते हुए लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
इससे पहले बुधवार को विपक्ष की ओर से दिए गए कार्यस्थगन प्रस्ताव को मीरा कुमार ने नामंजूर कर दिया था। लोकसभा की कार्यवाही पिछले कुछ दिनों से महंगाई के मुद्दे पर ही बाधित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications