मप्र में मानसून होगा और कमजोर
भोपाल, 29 (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बारिश न होने के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानूसन की स्थिति और कमजोर होने की संभावना है।
पिछले दिनों हुई बारिश से राज्य में मानसून सक्रिय होने के संकेत मिले थे मगर यह राहत कुछ दिन ही रह सकी। यही कारण है कि अधिकतम तापमान एक बार फिर 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसी के चलते गर्मी बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जबलपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर बारिश हुई और आने वाले समय में भी यहां बारिश होने की संभावना बनी हुई है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बादल बरस सकते हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फिलहाल राज्य में मूसलाधार बारिश नहीं होगी।
भेापाल का अधिकतम तापमान 31़ 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 31़ 2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 33़ 9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 32़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications