राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। राज्यसभा में गुरुवार को भी महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा। जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होने पर विपक्षी सदस्यों ने महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सभापति हामिद अंसारी ने सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की परंतु हंगामा नहीं थमा। इस वजह से उन्होंने सदन कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी इसी मुद्दे पर सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications