दिल्ली में उमस बढ़ी, लोग बेहाल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी हो सकती है।"
अधिकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री सेल्यिस ऊपर था जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
गौरतलब है कि बुधवार को 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी और अभी तक यहां 229.0 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 10 प्रतिशत नीचे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications