मुंबई में इमारत ढहने से बच्चे की मौत, 6 घायल

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के कुर्ला इलाके में देर रात चार मंजिला इमारत ढहने से छह साल के एक बच्चे की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया कि कुर्ला इलाके की रफीक एस्टेट इमारत देर रात ढह गई। इससे कई लोग इसके नीचे दब गए।

अधिकारी ने बताया, "राहत और बचाव कार्य के लिए अग्निशमन विभाग की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।"

ज्यादातर लोग हालांकि सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे लेकिन छह साल का शाहिद खान इमारत के अंदर फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

तीन महिलाओं और विक्रोली अग्निशमन दल के अग्निशमन कर्मी रवींद्र पोपाले सहित छह लोग घायल हो गए। इन्हें एलटी सायन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बारिश के इस मौसम में मुंबई में इमारत ढहने का यह पहला मामला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+