मंदिर परिसर में गोली चली, 1 की मौत
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम श्रद्घालुओं और होमगार्ड के जवान ओमप्रकाश कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में राजू साह समेत चार श्रद्घालु घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राजू की मौत हो गई।
घटना के बाद लोगों ने होमगार्ड के जवान की भी जमकर पिटाई की। उसे भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फायरिंग में मारे गए राजू साह के परिजनों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। मधेपुरा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक इस मामले की सयुक्त जांच करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications