बिहार में तापमान में वृद्घि, उमस बढ़ी
पटना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश नहीं होने के कारण तापमान में वृद्धि होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है जिससे लोग काफी परेशान हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह पटना का तापमान 27़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 28़ 8 डिग्री सेल्सियस, गया का 26़ 5 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
इधर, पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications