भारत-ब्रिटेन आतंकवाद निरोधी सहयोग बढ़ाएंगे
नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन आजकल भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। कैमरन का भारत दौरा ब्रिटेन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैमरन के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई व्यापारिक और रणनीतिक समझौते होने की उम्मीद है।
गुरुवार को कैमरन ने आतंकवाद से मुकाबले के लिए सहयोग बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारे जैसे बहुलतावादी समाज और क्षेत्र के लिए आतंकवाद एकमात्र बड़ी चुनौती है। हमने आतंकवाद के मुकाबले के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।"
कैमरन ने इस पर भी जोर दिया कि वे सुरक्षा के मसले पर भारत के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications