छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 5 ट्रक फूंके
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि लौह अयस्क से समृद्ध किरांदुल के बैलाडिला हिल्स में तड़के दर्जनों नक्सली पहुंच गए और ट्रकों में आग लगा दी।
तुरंत सूचना देने के बावजूद घटना के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी को गिरफ्तार करने में असफल रही।
उल्लेखनीय है कि नक्सली संगठन सुरक्षा बलों से झड़पों के दौरान मारे गए नक्सलियों की याद में 'शहीद सप्ताह' मना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications