भूस्खलन से बद्रीनाथ और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

प्रशासन ने कहा है कि अवरूद्ध मार्ग पर यातायात सामान्य बनाने के लिए मलबों को हटाया जा रहा है। यातायात शुक्रवार तक सामन्य होने की संभावना है।

आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र के अनुसार भूस्खलन के कारण ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 उत्तरकाशी जिले में भटवारी के पास सुबह से बंद पड़ा है जबकि ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर चमोली से पांच किलोमीटर आगे छिनका में यातायात शाम को बंद हुआ।

आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र ने बताया है कि दोनों जगह मार्ग खोलने का कार्य चल रहा है। राज्य पुलिस और सीमा सड़क संगठन के लोग मार्ग खोलने के लिए प्रयासरत हैं।

एक दूसरी घटना में उत्तरकाशी जिले के पुरौला तहसील के चामी के पास एक ट्योटा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डामरा से नवगांव जा रही एमपी-28, बीडी 0990 इस ट्योटा पर ऊपर पहाड़ से भारी पत्थर गिरा जिसमें नौ सवारियां थी। दुर्घटना में एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस, आपदा राहत टीम और एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायल को नजदीक के नवगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+