मप्र कोयला आयात करने के लिए स्वतंत्र : जायसवाल
जबलपुर प्रवास पर आए जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि देश में सबसे ज्यादा कोयला मध्य प्रदेश के विद्युत संयंत्रों को दिया जा रहा है। राजनीतिक दल के लोग सिर्फ आरोप लगाना जानते हैं। जिरह करना नहीं चाहते। केंद्र जब प्रदेश को पर्याप्त कोयला दे रहा है तो मुख्यमंत्री पदयात्रा करते हैं।
उन्होंने बताया कि 11वीं पंचवर्षीय योजना में राज्य को पर्याप्त कोयला दिया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार 12वीं पंचवर्षीय योजना में मिलने वाले कोयले को तीन साल पहले ही चाहती है जो दे पाना केंद्र के लिए संभव नहीं हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के विद्युत संयंत्रों को अच्छी गुणवत्ता का कोयला उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बावजूद राज्य सरकार चाहे तो वह कोयला आयात कर सकता है और इसके लिए वह स्वतंत्र है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications