लखनऊ में मॉल से कूदकर महिला ने दी जान
पुलिस के मुताबिक सुप्रिया योगी तिवारी (45) नाम की महिला मॉल की चौथी मंजिल से नीचे कूद गई, जिससे उनकी मौत हो गई। सुप्रिया गोमतीनगर के विरामखंड इलाके की रहने वाली थीं और पेशे से पत्रकार थी।
गोमतीनगर के क्षेत्राधिकारी आर. एल. जयंत ने संवाददाताओं को बताया कि गंभीर अवस्था में महिला को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थी।
जयंत ने कहा कि मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना के समय वह मौके पर अकेली थी, उनके साथ कोई नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications