दिल्ली में डेंगू के 6 नए मामले
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्साधिकारी एन. के. यादव ने आईएएनएस से बताया, "दिल्ली में डेंगू के छह नए मामले सामने आए हैं, लेकिन गुरुवार को किसी के मरने की जानकारी नहीं मिली है।"
डेंगू से पीड़ित मरीज विभिन्न अस्पतालों जैसे लेडी हार्डिग, बत्रा और एमसीडी के अस्पतलों में भर्ती किए गए हैं।
दिल्ली में इस साल डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications