राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों से संतुष्ट हूं : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों की समीक्षा की है और प्रगति से वह 'संतुष्ट' हैं।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मनमोहन सिंह ने कहा, "मैंने मंत्रिमंडलीय सचिव के साथ स्थिति की समीक्षा की और मैं संतुष्ट हूं कि सभी आवश्यक तैयारियां चल रही हैं और समय पर पूरी कर ली जाएंगी।"
खेल-स्थलों के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों तथा तैयारियों के तय समय पर पूरा होने में आशंकाओं की बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मुझे भरोसा है कि राष्ट्रमंडल खेल सफलतापूर्वक संपन्न होगा।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल तीन से 14 अक्टूबर के बीच आयोजित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications