उड़ीसा में छात्र संगठनों के बीच झड़प, 5 घायल
भुवनेश्वर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर के महर्षि कॉलेज ऑफ नेचुरल लॉ (एमसीएनएल) में छात्रसंघ चुनाव के दौरान दो संगठनों के बीच हुई झड़प में कम से कम पांच छात्र घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों संगठनों के बीच बुधवार देर शाम मारपीट हुई। इस दौरान पांच घायल हो गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं। कॉलेज को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications