पश्चिम बंगाल में 6 नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस प्रमुख प्रणव कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हमने खुफिया जानकारी के आधार पर रायपुर उपमंडल के बेगुआशोले गांव में छापा मारा और छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।"
अधिकारी ने बताया, "इनकी पहचान आदित्य रावत, राजीब किस्कु, मनोहर हेमराम, विद्यासागर तुंताबाई, सुदिप्त मंडल और बाबुलाल सोरेन के रूप में की गई है। इन्हें खत्रा अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। जहां से इनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।"
कुमार ने बताया कि छह नक्सलियों में आदित्य प्रमुख है। वह सिधू सोरेन का नजदीकी बताया जा रहा है। आदित्य पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण कमेटी (पीसीएपीए) की एक शाखा 'सिधू कानू मिलिशिया' का कमांडर है। सिधू पश्चिमी मिदनापुर के मेटला वन क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications