तेलंगाना में शुक्रवार को होगी मतगणना
मतगणना शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से आरंभ होगी। यहां की पांच सीटों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया था। इसकी वजह यह है कि इन सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या 64 से अधिक थे। इन 12 सीटों पर कुल 435 उम्मीदवार मैदान में थे।
गौरतलब है कि पृथक तेलंगना राज्य के मांग के समर्थन में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के 10, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के एक-एक विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications