चीन के मध्य हिस्से में बाढ़
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यांग्तजी जल संसाधन आयोग के अनुसार यांगतेज और हानजियांग नदी का जलस्तर बढ़ जाने से पानी निकट के इलाके में प्रवेश कर गया।
एक अधिकारी ने बताया, "यह काफी कम देखने को मिलता है कि दो नदियों में एक ही समय बाढ़ आती है और इसकी पानी शहर में प्रवेश कर जाता है।"
सियांतो में लगभग 5,000 और वुहान में 25,000 से अधिक स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया। 30,000 से अधिक सैनिक और आपातकर्मी राहत कार्य में लगे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications